Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 आतंकी ढेर, 2 जवान जख्‍मी

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (08:50 IST)
kulgam encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आज तड़के हुई एक मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी जख्‍मी हुए हैं। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। पांच आतंकियों को जवानों ने उस समय घेर लिया जब तलाशी अभियान के दौरान उन्‍होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां दागी थीं।
पुलिस प्रवक्‍ता के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहिबाग क्षेत्र स्थित कद्देर गांव में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।
<

OP KADER, Kulgam

On 19 Dec 24, based on specific intelligence input regarding presence of terrorists, a Joint Operation launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice at Kader, Kulgam. Suspicious activity was observed by vigilant troops and on being challenged, terrorists opened… pic.twitter.com/9IxVKtDZkl

— Chinar Corps???? - Indian Army (@ChinarcorpsIA) December 19, 2024 >
गुरुवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है, इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। कई और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
 
जानकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।
 
 
सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। संदिग्ध गतिविधि देखी गई। आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।
 
जानकारी के लिए हाल ही के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान भी घायल हुए हैं।
 
चिंता की बात यह है कि आतंकी गतिविधियां अब जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों में भी फैल रही हैं, जो इस तरह की घटनाओं से अब तक मुक्त थे, जैसे कि कश्मीर में श्रीनगर और जम्मू में चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ के इलाके। कश्मीर में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों और उन क्षेत्रों में धकेल दिया है जो आतंकवाद से मुक्त थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख