Hanuman Chalisa

live : दिल्ली जल संकट पर सियासी संग्राम, भाजपा का केजर‍ीवाल पर पलटवार

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2024 (12:28 IST)
31 may updates : दिल्ली जलसंकट, विवेकानंद रॉक पर पीएम मोदी की ध्यान साधना और कर्नाटक सेक्स स्केंडल में प्रज्वल रेवन्ना से पूछताछ समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...


12:18 PM, 31st May
दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि भीषण गर्मी के कारण शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

12:12 PM, 31st May
दिल्ली जलसंकट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाजपा से आग्रह, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को जल संकट से राहत तो दिलवा सकते हैं।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। मैं आंकड़ों के साथ साबित कर सकता हूं कि दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी हरियाणा दे रहा है और लगातार दे रहा है। इनका 53% पानी बर्बाद इसलिए होता है क्योंकि ये रखरखाव नहीं कर सकते। दिल्ली में जो 2000 हजार का जुर्माना लगा रहे हैं ये भ्रष्टाचार का एक और कारण बना रहे हैं। टैंकर माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फर्जी टैंकर चढ़ाए जाएंगे और उसके पैसे खाए जाएंगे। दिल्ली में पानी का नहीं कुप्रबंधन का संकट है।

10:08 AM, 31st May
महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से यहां पहुंचने के तुरंत बाद, मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को तड़के गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। ALSO READ: एयरपोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, 35 दिन बाद जर्मनी से लौटते ही हुआ अरेस्ट
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख