dipawali
✕

इंदौर में मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया गया 6 लाख का सोना जब्त

जब्त किए गए सोने का मूल्य 6 लाख रुपए

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2024 (12:00 IST)
Gold worth Rs 6 lakh seized in Indore: सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना (Gold) जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर (mobile charger) और ईयर पॉड्स (ear pods) में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब 6 लाख रुपए है।

ALSO READ: Delhi Airport पर 3.16 करोड़ रुपए का सोना जब्त, उज्बेकिस्तान के 2 तस्कर गिरफ्तार
 
जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब 6 लाख रुपए : अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब 6 लाख रुपए आंका जा रहा है। शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख (23) की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर तलाशी ली गई। अधिकारी के मुताबिक मुंबई के रहने वाले शेख के कब्जे से 80.29 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया जिस पर रोडियम की परत चढ़ी हुई थी।

ALSO READ: Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी
 
उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने सोने की यह खेप अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपा रखी थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों उपकरणों का जब चलाकर देखा गया तो ये काम करते पाए गए। सोने पर रोडियम की परत चढ़ाने के बाद यह पीली धातु चांदी की तरह बेहद चमकीली दिखाई देती है।
 
पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है: अधिकारी ने बताया कि विदेशी सोने तस्करी के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश के तहत इस पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है। शेख के कब्जे से विदेश में बना 1 लैपटॉप और 2 महंगे फोन भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

मोदी चौथी बार भी बनेंगे PM, यूपी में BJP अंगद का पैर, लखनऊ में शाह की हुंकार

कांग्रेस का भाजपा पर वार, लोकतंत्र बचाओ यात्रा या भीड़ जुटाओ, लाज बचाओ अभियान?

इंदौर में BJP की लोकतंत्र बचाओ यात्रा में सीएम मोहन यादव ने दिलाई शपथ, यात्रा में भारी भीड़

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

अगला लेख