सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 31 lakh trees were cut across the country in the year 2020-21, Rs 359 crore spent on plantation
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मार्च 2022 (19:00 IST)

साल 2020-21 में देशभर में 31 लाख पेड़ काटे गए, पौधारोपण पर किए 359 करोड़ रुपए खर्च

साल 2020-21 में देशभर में 31 लाख पेड़ काटे गए, पौधारोपण पर किए 359 करोड़ रुपए खर्च - 31 lakh trees were cut across the country in the year 2020-21, Rs 359 crore spent on plantation
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि पूरे देश में आधारभूत अवसंरचना के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए साल 2020-21 में करीब 31 लाख पेड़ काटे गए, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में एक भी पेड़ नहीं काटा गया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन संरक्षण कानून के तहत मिली अनुमति के साथ 2020-21 में 30,97,721 पेड़ काटे गए और इसके एवज में पौधारोपण पर 359 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

मंत्री के अनुसार, पेड़ों की कटाई के लिए संबंधित राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से पेड़ों की कटाई की अनुमति विभिन्न कानूनों, नियमों और अदालती आदेश के मुताबिक दी जाती है। बहरहाल, 2020-21 में 30,97,721 पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव को मंजूरी वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के प्रावधानों के तहत दी गई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
भगवंत मान ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग