ramcharitmanas
✕

बड़ा आतंकी खतरा टला, लश्‍करे तैयबा और TRF के 3 आतंकी पकड़े

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (20:05 IST)
Three terrorists arrested in Srinagar : श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों को श्रीनगर के नाटिपोरा इलाके से गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी।
 
इस बाबत पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक छोटी टीम को हरनबल नाटिपोर में तैनात किया। एक चेक प्वाइट पर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकियों की पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है।
 
जांच में यह पता चला है कि तीनों आतंकवादी श्रीनगर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टीआरएफ से जुड़े और टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला-बारूद ले रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के बाद जिस तरह पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है, उससे एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया है।
 
तीनों आतंकी बारामुल्‍ला, कमरवाड़ी और पाजलपोरा बिजबेहरा के रहने वाले हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनके पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 10 राउंड पिस्टल की गोलियां और 25 राउंड एके47 की गोलियां बरामद की हैं। साथ ही अन्य सामग्रियां भी इनके पास से बरामद की गई हैं।
 
बता दें कि गिरफ्तार हुआ एक आतंकी वकील अहमद भट्ट पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसजेके के साथ जुड़ा एक सक्रिय आतंकी था। वह 2 साल से जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख