sawan somwar

live : दिल्ली की गर्मी, LG ने मजदूरों को दी 3 घंटे की छुट्‍टी, नहीं कटेगा पैसा

Updated: बुधवार, 29 मई 2024 (13:10 IST)
29 may updates : दिल्ली में भीषण गर्मी और मौसम विभाग लू अलर्ट के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने का निर्देश दिया। पल-पल की जानकारी...


01:01 PM, 29th May
दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक है। शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने भीषण लू के मद्देनजर निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने का निर्देश दिया। LG ने भीषण लू के मद्देनजर निर्देश दिया कि मजदूरों को पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराया जाए और बस स्टैंड पर घड़े रखे जाएं।

12:04 PM, 29th May
महाराजगंज में मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 29 मई से एक जून तक 72 घंटे के लिए सील रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान सीमा को सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिये ही खोला जाएगा। लोगों की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए सीमा पर व्यापार और पारगमन बिंदुओं पर कैमरे लगाए जाएंगे।

11:56 AM, 29th May
लोकसभा चुनाव में छठे चरण में प्रचार समाप्त होने के कुछ ही घंटों पहले कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले की कार से बड़ा हादसा। 2 युवकों की मौत, 1 घायल। WFI के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं करण भूषण। ALSO READ: कैसरगंज में करण भूषण को पिता बृजभूषण के दबदबे पर भरोसा, सपा से मिलेगी टक्कर

11:55 AM, 29th May
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने केजरीवाल की याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार किया। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। ALSO READ: केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 2 जून को करना होगा सरेंडर
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख