sundarkand
✕

Live : केजरीवाल को पहली बार जेल में इंसुलिन, क्या बोले तिहाड़ के अधिकारी?

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (12:02 IST)
23 april updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने के बाद उन्हें इंसुलिन दी गई है। गिरफ्तारी के बाद पहली बार उन्हें जेल में इंसुलिन दी गई। पल पल की जानकारी... 


12:01 PM, 23rd Apr
राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया। फिर देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या क्या हुआ होता। कांग्रेस होती, तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते। कांग्रेस होती, तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते। कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते।
ALSO READ: राजस्थान में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस की सरकार होती तो जवानों के सिर काटकर ले जाते दुश्मन

10:47 AM, 23rd Apr
तिहाड़ के एक अधिकारी ने कहा कि एम्स के चिकित्सकों की सलाह पर केजरीवाल को सोमवार शाम को कम ‘डोज’ वाली इंसुलिन की 2 यूनिट दी गईं। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके रक्त में शर्करा की मात्रा 217 पाई गयी, जिसके बाद तिहाड़ में उनकी देखभाल कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें इंसुलिन देने का फैसला किया।
 
उन्होंने बताया कि एम्स के विशेषज्ञों ने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान तिहाड़ के चिकित्सकों को सलाह दी थी कि अगर केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा एक निश्चित स्तर से ऊपर चली जाती है तो उन्हें इंसुलिन दिया जा सकता है।

09:59 AM, 23rd Apr
माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की विसरा जांच रिपोर्ट आ गई है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। जेल में बंद अंसारी की 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
ALSO READ: कैसे हुई थी मुख्‍तार अंसारी की मौत, विसरा रिपोर्ट से खुला राज

09:05 AM, 23rd Apr
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 320 पर पहुंच गया। इसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। गिरफ्तारी के बाद पहली बार केजरीवाल को इंसुलिन दी गई है।
ALSO READ: केजरीवाल का शुगर लेवल 320, गिरफ्तारी के बाद पहली बार दी गई इंसुलिन

07:46 AM, 23rd Apr
उत्तरप्रदेश के मेरठ में आज मायावती और अखिलेश यादव करेंगे जनसभा, सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को करेंगे रोड शो। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना है मतदान।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख