सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, बिहार में सबसे कम
- Live : सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक, अयोध्या में दिखा दिव्य नजारा
- live : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, नाम रखा मोदी की गारंटी
- Live : पीएम मोदी ने टॉप 7 गेमर्स से की मन की बात
- Live : उधमपुर में मोदी बोले, कश्मीर में विकास और विश्वास साथ साथ
Live : परभणी में मोदी बोले, कांग्रेस ने करवाया देश का विभाजन
20 april updates : पहले चरण के मतदान के बाद तेज हुआ दूसरे चरण का चुनाव प्रचार। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे 4 सभाएं। पल पल की जानकारी...
01:08 PM, 20th Apr
परभणी में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस एक ऐसी बेल है, जिसकी अपनी न कोई जड़ है, न जमीन है और इसे जो सहारा देता है, ये उसे ही सूखा देती है। आजादी के समय कांग्रेस ने देश का विभाजन करवा दिया, आजादी के बाद कश्मीर की समस्या खड़ी कर दी। कांग्रेस ने 370 के बहाने बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं होने दिया।
11:31 AM, 20th Apr
नांदेड़ में पीएम मोदी ने कहा, मतदान के बाद अलग-अलग लोगों ने बूथ लेवल तक का जो विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे ये विश्वास पक्का हो रहा है कि पहले चरण में NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे INDI अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसलिए खबर यही हैं कि पहले चरण में मतदाताओं ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल तो विश्व में भारत के महात्म्य के वर्ष हैं। इसलिए अधिक मतदान हमारी लोकतांत्रिक ताकत का परिचय दे रहा है।
11:02 AM, 20th Apr
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में चुनावी रैलियां करेंगे। वह कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
PM Shri @narendramodi's public programmes in Maharashtra and Karnataka on 20th April 2024.
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024
Watch Live:
https://t.co/ZFyEVldUYK
https://t.co/vpP0MInUi4
https://t.co/lcXkSnNPDn
https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/vT1cQFlj9i
10:57 AM, 20th Apr
एलन मस्क का भारत दौरा टला
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा टला। 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे पर आने वाले थे मस्क। सोमवार को
होनी थी पीएम मोदी से मुलाकात।
"Unfortunately, very heavy Tesla obligations require that the visit to India be delayed, but I do very much look forward to visiting later this year," posts Tesla CEO @elonmusk. pic.twitter.com/TJT1bm341z
— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2024
10:55 AM, 20th Apr
UP बोर्ड का रिजल्ट आज
यूपी बोर्ड शनिवार को दोपहर 2 बजे करेगा परीक्षा परिणामों की घोषणा। 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
