Daily Horoscope

महंगाई पर संसद में संग्राम, लोकसभा सोमवार तक स्थगित (Live Updates)

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (15:52 IST)
नई दिल्ली। संसद में महंगाई के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भारी बारिश, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज फेयरवेल डिनर देंगे पीएम मोदी, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज... पल-पल की जानकारी... 

-लोकसभा में कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर शुक्रवार को भारी शोर-शराबा किया जिसके कारण कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद सोमवार अपराह्न 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
-लोकसभा में कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर शुक्रवार को भारी शोर-शराबा किया जिसके कारण कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।
-विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण संसद के मॉनसून सत्र में लगातार 5वें दिन निचले सदन में प्रश्नकाल बाधित रहा।
-सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा। लेकिन कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
-महंगाई पर संसद में संग्राम, विपक्षी सासंदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन।
-मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी समेत कई दिग्गज प्रदर्शन में शामिल।
-उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने दौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी।
<

Vice President M Venkaiah Naidu meets President-elect Droupadi Murmu at her residence in Delhi pic.twitter.com/nqfcWnVOCF

— ANI (@ANI) July 22, 2022 >-अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर कालिख पोती, लिखा हज हाउस।
-संसद में आज भी महंगाई पर हंगामे के आसार।
-उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी।
-उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर माधोगढ़ के चिरिया सलेमपुर में भारी बारिश के चलते डेढ़ फुट गहरा गड्ढा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को ही 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। विपक्षी नेताओं ने सड़क का वीडियो शेयर पर डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा।
-यूपी के बांदा में बिजली गिरने से 6 की मौत, 7 घायल
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज फेयरवेल डिनर देंगे पीएम मोदी।
-उपराष्‍ट्रपति चुनाव से तृणमूल कांग्रेस ने किया किनारा।
-भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में आज।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख