Last Modified: जम्मू ,
शनिवार, 3 जुलाई 2010 (12:59 IST)
2088 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना
दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में अमरनाथ में 3,888 मीटर की ऊँचाई पर स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा के लिए 2088 श्रद्धालुओं का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच के बीच रवाना हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 2,088 श्रद्धालुओं के जत्थे में 1417 पुरुष, 393 महिलाएँ, 74 बच्चे और 204 साधु शामिल हैं। यह जत्थ 85 वाहनों में सवार होकर जम्मू के आधार शिविर स्थित भगवतीनगर यात्री भवन से सुबह पाँच बजे रवाना हुए।
यात्रियों के इस जत्थे के साथ सीआरपीएफ, पुलिस और आईटीबीपी का मोबाइल दस्ता साथ-साथ चल रहा है। जत्था उधमपुर पार कर चुका है और कश्मीर घाटी स्थित बालटाल और पहलगाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25000 श्रद्धालु बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। (भाषा)