गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2012 Delhi gang-rape case : The four convicts to be executed on 3rd March at 6 am
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (18:44 IST)

Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों को अब 3 मार्च को फांसी, तीसरी बार जारी हुआ डेथ वॉरंट

Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों को अब 3 मार्च को फांसी, तीसरी बार जारी हुआ डेथ वॉरंट - 2012 Delhi gang-rape case : The four convicts to be executed on 3rd March at 6 am
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और हत्या (Nirbhaya Case) मामले में पटियाला हाउस कार्ट ने फांसी की नई तारीख घोषित की है। इसके मुताबिक अब दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। 
 
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले भी 2 बार अदालत डेथ वॉरंट जारी कर चुकी है। इससे पहले की जानकारी के मुताबिक 3 दोषियों- विनय, मुकेश और अक्षय के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। हालांकि दोषियों के वकील ने कहा कि हमारे पास अभी भी कानूनी विकल्प मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि पवन गुप्ता चारों मुजरिमों में एकमात्र ऐसा मुजरिम है जिसने अब तक सुधारात्मक याचिका दायर नहीं की है। यह किसी भी व्यक्ति के लिए आखिरी कानूनी विकल्प होता है जिस पर चैम्बर में निर्णय लिया जाता है। पवन गुप्ता के पास दया अर्जी देने का भी विकल्प है।

दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि हमारे पास अभी भी कानूनी विकल्प मौजूद हैं। सिंह ने कहा कि अक्षय के ‍लिए अभी भी दया याचिका का विकल्प खुला है, जिसका वह प्रयोग करेंगे। 
 
इस बीच, निर्भया की मां आशादेवी ने नए डेथ वारंट पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 3 तारीख को सभी दोषियों को फांसी हो जाना चाहिए। 
 
आशादेवी ने कहा कि उम्मीद है इस बार सभी दोषियों को फांसी होंगी। दूसरी ओर निर्भया के परिवार की वकील सीमा कुशवाह ने कहा कि दोषियों के वकील एपी सिंह देश को गुमराह कर रहे हैं। दोषियों को कोई नहीं बचा सकता।