1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 march live updates

Live : राहुल गांधी की न्याय संकल्प पदयात्रा, प्रियंका गांधी और स्वरा भास्कर भी साथ

17 march updates
17 march updates : नोएडा पुलिस ने रविवार को  सांपों के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को किया गिरफ्तार। पल-पल की जानकारी... 

भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से 1,400 समुद्री मील दूर एक व्यापारी जहाज को बंधक बनाने वाले 35 जलदस्यु को आत्मसमर्पण करने के लिए ‘मजबूर’ कर दिया और चालक दल के 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
नौसेना ने अपने पी-8I समुद्री गश्ती विमान, फ्रंटलाइन जहाज आईएनएस कोलकाता और आईएनएस सुभद्रा और मानव रहित हवाई यान को तैनात किया। अभियान के लिए सी-17 विमान से विशिष्ट मार्कोस कमांडो को उतारा गया।

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय का 9वां समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले BRS सांसद रंजीत रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल 

यूट्यूबर और बिग बॉस OTT के विजेता रहे एल्विश यादव को पुलिस ने सांपों के जहर मामले में किया गिरफ्तार
अगला लेख
आंध्र प्रदेश और केरल में सबसे महंगा है पेट्रोल, जानिए कहां है सबसे सस्ता...