ramcharitmanas

Live : कोविंद समिति ने राष्ट्रपति को वन नेशन, वन इलेक्शन रिपोर्ट सौंपी

Updated: गुरुवार, 14 मार्च 2024 (12:14 IST)
14 march live updates : संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेगा। पल-पल की जानकारी...


11:57 AM, 14th Mar
रामनाथ कोविंद समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।


09:46 AM, 14th Mar
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेगा। दिल्ली पुलिस ने किसानों के जमावड़े की अनुमति दे दी है। महापंचायत में मात्र 5,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। आयोजन स्थल के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जाने की अनुमति नहीं है।
 
गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने भी परामर्श जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गुरुवार को नोएडा-दिल्ली मार्गों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
 
पुलिस ने कहा कि दिल्ली से सटी जिले की सभी सीमाओं पर अवरोध लगाकर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस द्वारा सघन जांच की जाएगी जिस कारण नोएडा-दिल्ली सीमा वाले मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार मार्ग में परिवर्तन किया जा सकता है।

09:45 AM, 14th Mar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। वे इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 रेहड़ी पटरी वालों सहित देश भर के एक लाख रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।
 
कोरोना महामारी के कारण गहराए वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान समाज के हाशिये पर पड़े तबकों या वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर एक जून, 2020 को ‘पीएम स्वनिधि’ योजना शुरू की गई थी। यह योजना हाशिये पर पड़े रेहड़ी पटरी समुदायों के लिए रूपांतरकारी साबित हुई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख