ramcharitmanas

live : चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण बने मंत्री

Updated: बुधवार, 12 जून 2024 (13:42 IST)
live updates 12  june : तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल।पल पल की जानकारी...


01:41 PM, 12th Jun
दूसरा आतंकवादी भी ढेर : कठुआ में सुरक्षा बलों ने दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराया। डोडा आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर ने ली है। इस बीच, इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादी के बैग से एक लाख रुपए कैश और 3 ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।  
 

11:39 AM, 12th Jun
-चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चौथी बार आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने चंद्रबाबू।
<

#WATCH विजयवाड़ा: एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहें। pic.twitter.com/oTj0ydVDe7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024 >-पवन कल्याण बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ।
-टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


11:32 AM, 12th Jun
-चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
-केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एन.चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

11:17 AM, 12th Jun
-चंद्र बाबू नायडू शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और बंडी संजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
-नायडू के साथ जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, तेदेपा प्रमुख के बेटे नारा लोकेश और 22 अन्य नेताओं के भी शपथ लेने की उम्मीद है।
-पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है। जनसेना को तीन कैबिनेट मंत्री पद और भाजपा को एक मंत्री पद की पेशकश की जा रही है।
-आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं।

11:16 AM, 12th Jun
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 17 दिन पहले आतंकियों के ताबड़तोड़ हमलों से जम्‍मू संभाग थर्रा उठा है। समाचार भिजवाए जाने तक कठुआ के हीरानगर में 16 घंटों से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा जा चुका था जबकि केरिपुब का एक जवान शहीद हो चुका था। जबकि डोडा के छत्रगला में एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर 6 सैनिकों को जख्‍मी करने वाले आतंकियों से भी मुठभेड़ जारी थी। इससे पहले शनिवार को रियासी में आतंकी हमले में 10 लोग मारे गए थे। ALSO READ: अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी हमलों से हड़कंप, कठुआ में जवान शहीद, डोडा में 6 सैनिक जख्‍मी
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख