Dhanteras
✕

PM Narendra Modi - कालाराम मंदिर में नरेंद्र मोदी की पूजा, यहां वनवास के दौरान रूके थे राम (Live)

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:11 IST)
12 January updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्‍ट्र दौरा, आईएमएफ की पाकिस्तान को मदद समेत इन खबरों पर 12 जनवरी, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर।

<>

12:11 PM, 12th Jan
कालाराम मंदिर में नरेंद्र मोदी की पूजा
रोड शो के बाद नासिक के कालाराम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पूजा। ऐसी मान्यता है कि 14 साल के वनवास के दौरान श्रीराम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में ठहरे थे। कहा जाता है कि पेशवा सरदार रंगारू ओढेकर नाम के एक व्यक्ति को सपने में श्रीराम आए थे। उन्होंने सपने में भगवान की काले रंग की मूर्ति के गोदावरी नदी में तैरते हुए देखा था। फिर सुबह वह नदी किनारे पहुंचे तो वहां उन्हें श्रीराम की कालेरंग की मूर्ति दिखी। फिर उन्होंने उस मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया।

08:09 AM, 12th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। नासिक में, वे श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करेंगे और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद वे मुंबई में देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 

08:07 AM, 12th Jan
ममता के मंत्री के घर ED रेड
कोलकाता में मंत्री सुजीत बोस के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मारा छापा। नगर निगम नौकरी घोटाला मामले में एक्शन में ईडी। 


08:06 AM, 12th Jan
पाकिस्तान को IMF ने दी 70 करोड़ की मदद
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को दिए जाने वाले तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज के तहत 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी दी। आईएमएफ ने देश के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पूरी करने के बाद इस धनराशि को मंजूरी दी है। इससे पहले जुलाई 2023 में आईएमएफ के कार्यक्रम के तहत 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर की शुरुआती किस्त जारी की गई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख