biodatamaker
✕

Live : उधमपुर में मोदी बोले, कश्मीर में विकास और विश्वास साथ साथ

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (11:26 IST)
12 april updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है।


11:25 AM, 12th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में कहा...
-ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है। सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है।
-कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को दशकों तक लटकाए रखा। जम्मू के किसानों के खेत सूखे थे, गांव अंधेरे में थे। लेकिन हमारे हक का रावी का पानी पाकिस्तान जा रहा था।
-मोदी ने किसानों को गारंटी दी थी और इसे भी पूरा करके दिखाया है। इससे कठुआ और सांबा के हजारों किसानों को फायदा हुआ है।
-इस डैम से जो बिजली पैदा होगी, वो जम्मू कश्मीर के घरों को रोशन करेगी।

11:15 AM, 12th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में कहा...
-आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी अब मुद्दे नहीं।
-जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है।
-तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी। आज स्थिति एकदम बदल गई है।
<

दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं।

तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी।

आज स्थिति एकदम बदल गई है।

आज जम्मू कश्मीर… pic.twitter.com/4nCsVObIgD

— BJP (@BJP4India) April 12, 2024 >-मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं। जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है। मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था। तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था।

-देश में मजबूत सरकार बनाने का चुनाव। देश में एक ही गूंज 'फिर एक बार मोदी सरकार' -2014 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आया था और इसी मैदान पर मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियों ने जो कुछ सहा है, उससे मुक्ति दिलाऊंगा। आज आपके आशीर्वाद से मोदी ने वो गारंटी पूरी कर दी है।

09:49 AM, 12th Apr
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना। तीसरे चरण के तहत पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।
भाजपा नेता धैर्यशील मोहिते पाटिल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे NCP शरदचंद्र पवार में शामिल हो सकते हैं।

08:09 AM, 12th Apr
तीसरे चरण की 94 सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में मतदान 7 मई को होगा। 19 अप्रैल तक नामांकन कराया जा सकेगा और 20 अप्रैल को दाखिल परचों की जांच होगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख