Hanuman Chalisa

live : NEET exam मामले में NTA को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, काउंसलिंग पर रोक नहीं

Updated: मंगलवार, 11 जून 2024 (12:32 IST)
11 june updates : नीट परीक्षा मामले में प्रदर्शनकारी छात्रों को सुप्रीम कोर्ट में उस समय बड़ा झटका लगा जब शीर्ष अदालत ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामले पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। पल-पल की नजर...

-नीट रिजल्ट पर नहीं थमा बवाल, देशभर में प्रदर्शनों का दौर जारी। परीक्षा रद्द करने की मांग।
-आज सुप्रीम कोर्ट में होगी मामले पर सुनवाई।

-कर्तव्य पथ पर मोदी के मंत्री, मंत्रालय पहुंचकर संभाला पदभार
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यभार संभालने साउथ ब्लॉक स्‍थित मंत्रालय पहुंचे
-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‍टर ने ऊर्जा मंत्री का पद संभाला।
-मंत्री गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला।
-केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाला।

-नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू। परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग रोकने की मांग। 
-जनसेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना। राज्य के 175 सदस्यीय सदन में जनसेना के 21 विधायक हैं।
NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी कर NTA से मांगा जवाब। काउंसलिंग पर नहीं लगाई रोक। मामले पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

शीर्ष अदालत ने शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दाखिल याचिका को लंबित याचिका के साथ संलग्न कर एनटीए को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा। याचिका में आरोप लगाया गया कि नीट-यूजी 2024 में गड़बड़ी की गई और प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले आए हैं।

-TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में NDA का नेता चुना गया।
-विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा के विधायकों की बैठक में नायडू को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
-राजग की बैठक में भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की प्रमुख डी पुरंदेश्वरी और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नायडू का समर्थन किया।

-गृहमंत्री अमित शाह ने गृहमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला।
-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभाला।
-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति मंत्री का पदभार संभाला।
-राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
-किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
-केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख