suvichar
✕

कर्णप्रयाग और टिहरी मे भी दरारों से दहशत, कुछ ही देर में होटल मलारी का डिमोलिशन (लाइव अपडेट्स)

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (12:56 IST)
नई दिल्ली। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जोशीमठ में सबसे खतरनाक घरों पर लाल निशान लगाया, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, भारत - श्रीलंका मैच के बीच पहला वनडे समेत इन खबरों पर मंगलवार, 10 जनवरी को रहेगी सबकी नजर... पल पल की जानकारी...

-कर्णप्रयाग में भी घरों में दरारें आईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां दो साल पहले ही दरारें आना शुरू हो गई थीं, लेकिन दरारें बढ़ गई हैं। यहां बहुगुणानगर क्षेत्र में कई निर्माण धराशायी हो गए। टिहरी झील के पास बने मकानों में भी दरारें आने आ गई हैं। कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। 
-जोशीमठ शहर में असुरक्षित चिह्नित किए जा चुके मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सीबीआरआई (CBRI) की टीम ने सर्वे किया था। मंगलवार को इनको तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। होटलों को तोड़ने की कार्रवाई से पहले प्रशासन अनाउंसमेंट कर लोगों को वहां से हटने के लिए कह रहा है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि कार्रवाई के बीच अनावश्यक ना आएं।
-जोशीमठ व्यापार मंडल का कहना है कि पहले इन दोनों होटलों का मूल्यांकन होना चाहिए। उसके बाद ही होटल का ध्वस्तीकरण होना चाहिए। ऐसा न करने पर व्यापार मंडल इस कार्रवाई का विरोध करेगा।
-होटल मलारी इन के स्वामी ठाकुर सिंह राणा इसको लेकर राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से खफा हैं। वे कहते हैं कि होटल जनहित में तोड़ा जा रहा है। मैं प्रशासन के साथ हूं। लेकिन मुझे नोटिस क्यों नहीं दिया मेरा आर्थिक मूल्यांकन भी तो तो करते।
-SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि होटल मलारी इन को चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा। ये होटल टेढ़े हो गए हैं। इसके नीचे भी कई घर और होटल हैं और अगर ये ज्यादा धंसेगा तो कभी भी गिर कर नीचे की आबादी को खतरा हो सकता है इसलिए ये कार्रवाई आबादी को बचाने के लिए है।
-प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इंदौर आएंगी। सुरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति से बैठक के बाद 3.30 बजे प्रवासी भारतीयों का सम्मान करेगी।
-पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में रात और सुबह के दौरान कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।
<

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें अक्षरधाम क्षेत्र की हैं। pic.twitter.com/6l1dgYyBLo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2023 >-जोशीमठ पर केंद्र की टीम ने उत्तराखंड सरकार को रिपोर्ट सौंपी, खतरनाक घरों पर लगाए लाल निशान, असुरक्षित बहुमंजिला होटल भी गिराए जाएंगे।
-भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख