1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 important things about Vikram Sarabhai

अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के बारे में 10 खास बातें...

Vikram Sarabhai
भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाने वाले वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की आज 100वीं जयंती है। महान इस वैज्ञानिक साराभाई के बारे में 10 खास बातें... 
 
- विक्रम साराभाई का जन्म अहमदाबाद के एक अग्रणी कपड़ा व्यापारी के घर 12 अगस्त, 1919 को हुआ था।
- उन्होंने 1947 में अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की और थोड़ी ही समय में इसे विश्वस्तरीय संस्थान बना दिया।
- विक्रम साराभाई ने 15 अगस्त 1969 को इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की स्थापना की।
- उन्होंने मिसाइलमैन डॉ. अब्दुल कलाम की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
- डॉ. साराभाई को देश के महान वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के जनक के तौर पर जाना जाता है।
- उनकी अंतरिक्ष कार्यक्रमों में विशेष रुचि थी। वे चाहते थे कि भारत भी अपने उपग्रह अन्तरिक्ष में भेज सके। इसके लिए उन्होंने त्रिवेन्द्रम के पास थुम्बा और श्री हरिकोटा में राकेट प्रक्षेपण केन्द्र स्थापित किए।
- मिशन चंद्रयान 2 की नींव भी इस महान वैज्ञानिक ने ही रखी थी। 
- विक्रम साराभाई का महज 52 साल की उम्र में 30 दिसंबर, 1971 को तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया।
- उनकी प्रेरणा से देश के पहले सेटेलाइट आर्यभट्ट को 19 अप्रैल, 1975 को लॉन्च किया गया।
- विक्रम साराभाई की 100 जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। 
 
अगला लेख
कैलाश मानसरोवर के यात्रियों के लिए खुशखबर, यात्रा मार्ग पर लगेंगे ऑक्सीजन बार