आईआरएस सर्वे में अनपेक्षित परिणाम
दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर की बढ़त बरकरार
नई दिल्ली। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) ने सोमवार को वर्ष 2012 की चौथी तिमाही के सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किए। इनके अनुसार रीडरशिप के मोर्चे पर दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर की बढ़त बरकरार है। इनके बाद हिंदुस्तान तीसरे स्थान पर है।उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ने आलोच्य वर्ष की तीसरी तिमाही से चार हजार पाठक जोड़े हैं। मलयाला मनोरमा ने भी 8 हजार पाठकों को जोड़ने के साथ इसके 97 लाख 60 हजार दर्शक हो गए हैं। शीर्ष दस में जगह बनाने वाले प्रकाशनों में नौवें स्थान पर राजस्थान पत्रिका है, जिसने पाठकों की संख्या बढ़ाई है लेकिन शीर्ष दस में से सात दैनिकों की पाठक संख्या में कमी हुई है। इसी तरह शीर्ष दस स्थानों पर बने अंग्रेजी दैनिकों में से पांच ने बढ़ोतरी दर्शाई है लेकिन इसके क्रम में बदलाव हुआ है और ट्रिब्यून ने नौवा स्थान हासिल कर न्यू इंडियन एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया है। देश के सबसे बड़े दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया की रीडरशिप में गिरावट देखी गई है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इसके 38 हजार पाठक कम हुए हैं। आलोच्य तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 76.15 लाख रह गई जबकि पिछली तिमाही में यह 76.53 लाख थी।
शीर्ष 10 समाचार-पत्र
दैनिक | हिन्दी दैनिक | अंग्रेजी दैनिक | भाषाई दैनिक |
दैनिक जागरण | दैनिक जागरण | द टाइम्स ऑफ इंडिया | मलयाला मनोरमा |
दैनिक भास्कर | दैनिक भास्कर | हिन्दुस्तान टाइम्स | डेली थांती |
हिन्दुस्तान | हिन्दुस्तान | द हिन्दू | लोकमत |
मलयाला मनोरमा | अमर उजाला | द टेलीग्रॉफ | मातृभूमि |
अमर उजाला | राजस्थान पत्रिका | डेक्कन क्रॉनिकल | इनाडू |
द टाइम्स ऑफ इंडिया | पंजाब केसरी | डीएनए | आनंद बाजार पत्रिका |
डेली थांती | प्रभात खबर | मुंबई मिरर | साक्षी |
लोकमत | नवभारत टाइम्स | द इकोनॉमिक टाइम्स | गुजरात समाचार |
राजस्थान पत्रिका | पत्रिका | द ट्रिब्यून | दिनाकरन |
मातृभूमि | नईदुनिया | द न्यू इंडियन एक्सप्रेस | डेली सकाल |
इसी अवधि में हिंदुस्तान टाइम्स ने 34 हजार पाठक जोड़े और इस अवधि में द हिंदू की रीडरशिप में बहुत गिरावट देखी गई। इसके पाठकों की संख्या 94 हजार कम हो गई और इसके पाठकों की संख्या 21.64 लाख रह गई। पिछली तीन तिमाहियों में लगातार नुकसान के बाद द टेलिग्राफ ने इस आलोच्य तिमाही में थोड़े से पाठक जोड़े हैं। डीएनए के पाठकों में भी 10 हजार की वृद्धि हुई और मुंबई मिरर के पाठकों की संख्या भी 12 हजार बढ़ी, जबकि इकॉनामिक टाइम्स के पाठकों की संख्या में 18 हजार पाठकों की कमी दर्ज की गई। शीर्ष दस हिंदी दैनिकों की एवरेज इश्यू रीडरशिप में 6.12 फीसद, अंग्रेजी दैनिकों एवरेज इश्यू रीडरशिप में 4.75 फीसद और शीर्ष दस हिंदी दैनिकों में 0.54 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। शीर्ष 10 पत्रिकाएं
पत्रिकाएं | अंग्रेजी पत्रिकाएं | हिन्दी पत्रिकाएं | भाषाई पत्रिकाएं |
वनिता | इंडिया टूडे | प्रतियोगिता दर्पण | वनिता |
प्रतियोगिता दर्पण | जनरल नॉलेज टुडे | सामान्य ज्ञान दर्पण | कर्मक्षेत्र |
सामान्य ज्ञान दर्पण | रीडर्स डाइजेस्ट | सरस सलिल | मलयाला मनोरमा |
इंडिया टूडे | कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू | मेरी सहेली | कर्मसंगस्थान |
सरस सलिल | आउटलुक | क्रिकेट सम्राट | कुमुदम |
मेरी सहेली | प्रतियोगिता दर्पण | इंडिया टुडे हिन्दी | बलराम |
कर्मक्षेत्र | द वीक | गृहलक्ष्मी | मातृभूमि - तोझिल वार्ता |
क्रिकेट सम्राट | स्टारडस्ट | गृहशोभा | मातृभूमि - आरोग्य मासिक |
मलयाला मनोरमा | बिजनेस टूडे | चम्पक | साप्ताहिक वर्तमान |
जनरल नॉलेज टुडे | विस्डम | वनिता | आनंद विकातन |
शीर्ष दस पत्रिकाओं की पाठक संख्या में भी 30.15 फीसद की गिरावट देखी गई। शीर्ष दस हिंदी दैनिकों में नईदुनिया की पाठक संख्या में सर्वाधिक कमी देखी गई। उल्लेखनीय है कि इसकी पाठक संख्या में 1 लाख 95 हजार की गिरावट रही। जबकि प्रभात खबर की रीडरशिप में 98 हजार पाठकों और पत्रिका के पाठकों की संख्या में 17 हजार की बढ़ोतरी हुई। भाषाई दैनिकों में मलयाला मनोरमा का पहला, डेली थांती का दूसरा और लोकमत का तीसरा स्थान बना रहा लेकिन अंतिम दोनों समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या में क्रमश: 83 हजार और 96 हजार पाठकों की संख्या में कमी हुई है। शीर्ष दस अंग्रेजी पत्रिकाओं में इंडिया टुडे पहले स्थान पर है लेकिन प्रतियोगिता दर्पण के पाठकों में कमी हुई है।