शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: मिर्जापुर , रविवार, 19 सितम्बर 2010 (16:10 IST)

भाजपा को फैसले का इंतजार-राजनाथ

भाजपा को फैसले का इंतजार-राजनाथ -
पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा है कि पार्टी अयोध्या पर आने वाले अदालती फैसले की प्रतीक्षा कर रही है और उसके बाद ही कोई निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से पहले इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। अयोध्या मुद्दे के मद्देनजर जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य की बसपा सरकार अयोध्या के नाम पर प्रदेश में उत्तेजना पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि को राजनीति के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में और स्वायत्तता नहीं मिलनी चाहिए। देश के अन्य राज्यों की भांति जम्मू और कश्मीर भी भारत का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उस घाटी में जहाँ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हो वहाँ किसी तरह की ढील उचित नहीं है।

भगवा आतंकवाद पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री पी.चिदबंरम का ऐसा बयान हास्यपद है। (वार्ता)