Hanuman Chalisa
✕

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 28 जुलाई 2025 (15:18 IST)
Nagpanchami 2025 date: नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सावन/श्रावण के चंद्र महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता का पूजन करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह त्योहार घर में सुख-समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है। 
 
इस वर्ष हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार नागपंचमी पर्व 29 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं यहां नागपंचमी के शुभ मुहूर्त...ALSO READ: सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य
 
नागपंचमी 2025 पर शुभ मुहूर्त और समय:
 
• श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि प्रारंभ: सोमवार, 28 जुलाई 2025, रात 11 बजकर 24 मिनट से।
• पंचमी तिथि का समापन: बुधवार, 30 जुलाई 2025, सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।  
नाग देवता के पूजा का समय: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक।
पूजा की कुल अवधि: 2 घंटे 43 मिनट
 
हिन्दू मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से राहु-केतु से बनने वाले दोष दूर होकर अशुभता से राहत मिलती है। साथ ही इस दिन नागदेव के साथ ही भगवान शिव की पूजा होती है और रूद्राभिषेक करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इससे जीवन में चल रहा राहु-केतु का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: झारखंड के देवघर में 1 माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का हुआ उद्घाटन, 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा मेला

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 14 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

सभी देखें

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

अगला लेख