shradh paksha
✕

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 (17:07 IST)
रात को सोने से पहले आप बीते दिन के बारे में सोचते हैं। कितने काम किए, कितनी जिम्मेदारियां निभाईं, कितने लोगों की जरूरत पूरी की, लेकिन जिस काम को करने की इच्छा सुबह मन में उठी थी, वह आज भी छूट गया। आप खुद को समझाते हैं- कल जरूर समय निकालूंगा।
 
कभी-कभी ऐसे ही कई महीने बीत जाते हैं। जीवन चलता रहता है, पर भीतर कोई इच्छा चुपचाप प्रतीक्षा करती रहती है। उसे याद करते ही एक कसक उठती है- क्या मेरा जीवन केवल जरूरी काम निपटाते हुए बीत जाएगा?
 
इस प्रश्न में आपके भीतर बचे हुए सपने की आवाज है। उसे सुनिए। हो सकता है वह आपको किसी अधूरे काम की याद दिला रही हो, किसी दबे हुए हुनर की ओर बुला रही हो या जीवन को थोड़ा अधिक अर्थपूर्ण बनाने का आग्रह कर रही हो।
 
हम अक्सर अपनी इच्छाओं को इसलिए पीछे रख देते हैं क्योंकि जिम्मेदारियां सामने खड़ी होती हैं। परिवार, आजीविका और संबंधों का महत्त्व अपनी जगह है लेकिन उन्हें निभाते हुए अपनी क्षमताओं के लिए थोड़ी जगह बचाना भी जरूरी है। आपके भीतर जो अच्छा है, उसे विकसित होने का अवसर मिलना चाहिए।
 
अपने आप से पूछिए, कौनसा काम करने के बाद मुझे केवल थकान नहीं, मन में संतोष भी मिलता है? किस काम को बेहतर करने की इच्छा बार-बार लौटती है? लोग किस बात के लिए मेरी सहायता लेते हैं? इन प्रश्नों के उत्तर आपकी छिपी प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं।
 
हो सकता है आप कठिन बात आसानी से समझा लेते हों। लोगों की परेशानी धैर्य से सुनते हों। किसी अव्यवस्थित काम को संवार देते हों। लिखने, सिखाने, बनाने या समस्याएं सुलझाने में आपकी सहज रुचि हो। जिसे आप सामान्य समझकर अनदेखा करते आए हैं, वही आपकी विशेष क्षमता हो सकती है।
लेखक के बारे में
सुनील चौरसिया
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख