dharma sangrah

MP : पिकनिक पर गई छात्रा से दुष्कर्म, भरोसा किस पर करें, कैसे करें?

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (16:30 IST)
बात जब भी महिलाओं की सुरक्षा की आती है तब राज्य कोई हो, देश कोई भी हो.... हम सब एक कदम आगे बढ़ाकर फिर 100 कदम पीछे चले जाते हैं जब कोई एक घटना हमारे तमाम सुरक्षा दावों पर झन्नाट तमाचे की तरह पड़ती है...

सफाई में नंबर वन का लगातार खिताब हासिल करने वाले इंदौर की यह 'पिकनिक घटना' दहला देगी जब आप इसके डिटेल्स पर गौर करेंगे....साथ की सहेली पर भरोसा, अजनबी पर विश्वास, घर में संवाद का अभाव और स्वयं पर अति आ‍त्मविश्वास.... कुछ भी हो सकते हैं कारण...सवाल यह है कि हम किस दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं... अपने बच्चों को विश्वास में लेना हम कब शुरू करेंगे... उनके मित्रों की पड़ताल, उनकी हरकतों पर नजर कब रखेंगे....
 
ऐसा क्या हुआ है कि हम परिवार की परिभाषा को ही विस्मृत कर बैठे हैं। जब दोस्त परिवार बनते हैं और परिवार दोस्त बनता है तब जाकर आप आश्वस्त हो सकते हैं कि हमारे बच्चे सुरक्षित हैं...पीड़ित हो या आरोपी... दोनों के ही परिवार हैं... लेकिन क्या वहां संवाद और संस्कार की वह स्थिति थी जो आज की महती जरूरत है? यकीनन नहीं...

बात शहर की... शहर में ना जाने कितने चौराहों पर न जाने कितने संदिग्ध रोज टकराते हैं मगर क्या हम पहल करते हैं पुलिस या प्रशासन तक अपनी बात पंहुचाने की... क्या पुलिस सख्ती से अपने दायित्व निभा रही है... ? स्वच्छता को लेकर मुहिम चलाने वाले इंदौर के मानस में पैठ बनाती गंदगी को साफ करने का जिम्मा कौन लेगा? 
 
सोच, विचार, संस्कार, व्यवहार और व्यक्तित्व में शुचिता का सवाल सिर्फ एक शहर का नहीं है यह हर उस व्यक्ति का है जो इस समाज का अंग है.... 
 
हमें अपने बच्चों से बात करने का अभियान आरंभ करना चाहिए... आखिर कुंठा और विकृति का यह अंजाम सामने आने पर ही हम क्यों जागते हैं.... सवाल हर बच्चे के हर अभिभावक से है... सवाल अब जवाब नहीं कार्यवाही चाहता है... तुरंत और तत्काल ... वरना एक खूबसूरत शहर को दीमक लगने से कोई नहीं बचा सकेगा...
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख