ramcharitmanas
✕

व्यापम में फिर घिरे शिवराज, दिग्विजय ने भोपाल कोर्ट में लगाया परिवाद

Updated: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (12:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस हर मोर्चे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेर रही है। इस बार कांग्रेस ने सरकार के लिए पहले ही काफी परेशानी का कारण बन चुके व्यापम के जिन्न को निकाल लिया है। पहले ही सरकार के लिए कलंक साबित हो चुके व्यापम के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल की विशेष कोर्ट में एक परिवाद लगाया है।
 
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह की तरफ से कोर्ट में सत्ताईस हजार पन्नों के दस्तावेज पेश किए गए हैं। दिग्विजय सिंह की तरफ से कोर्ट में जो दस्तावेज पेश किए गए हैं, उसमें व्यापम मामले को लेकर बनाई गई एक्सेल शीट में फेरबदल करने का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और 18 पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।
 
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि नितिन महेन्द्रा के कम्प्यूटर से प्राप्त मूल हार्ड डिस्क में इन्दौर के पुलिस अधिकरियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य बड़े भाजपा नेताओं को बचाने के लिए हार्ड डिस्क से प्राप्त एक्सेल शीट में छेड़छाड़ करते हुए उसमें लिखे मुख्यमंत्री का नाम एवं अन्य नामों को हटाया।
 
परिवाद में यह भी कहा गया है कि ट्रूथ लेब की रिपोर्ट सीबीआई गलत साबित नहीं कर सकी है। ट्रूथ लेब की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि एक्सेल शीट में छेड़छा़ड़ की गई है और हार्ड डिस्क से 18 जुलाई 2013 को जो फाइल रिकवर हुई थी उस फाइल की एक्सेल शीट में सी.एम. लिखा हुआ था जो बाद में हटाया गया है।
 
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि एसटीएफ और सीबीआई द्वारा उपलब्ध प्रमाणों की अनदेखी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं कई अन्य भाजपा नेताओं को आरोपी नहीं बनाया गया है। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को करेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख