ramcharitmanas
✕

हमने जूते चप्पल पहनाए तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ हो गई : शिवराज

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (22:59 IST)
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने तपती दोपहर में नंगे पैर तेंदूपत्ता बीनने वाली महिलाओं और पुरुषों को जूते-चप्पल पहनाए, तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठने लगी।
 
 
चौहान ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सभा को संबोधित करने के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पल बांटने की योजना पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए यह बात कहते कहा कि कांग्रेसी कह रहे हैं कि ये मत पहनना, इनसे बीमारी फैल जाएगी। कांग्रेसी 50 सालों के अपने शासन में कभी नंगे पैरों में जूते-चप्पल नहीं पहना पाए। उन्होंने तो कभी तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को बोनस तक नहीं दिया।
 
मुख्यमंत्री ने बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई का खर्च तो उठाना ही पड़ता है, जिन कमरों में वे रहते हैं, उनका किराया भी देना पड़ता है। हमने उन बच्चों की बातें सुनी है। अब बाहर रहकर पढ़ने वाले भानजे-भानजियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके कमरों का किराया उनका 'मामा' भरेगा। उन्होंने यहां 1.89 करोड़ रुपए से बनने वाले सरोवर का भूमिपूजन भी किया।
 
जुन्नारदेव से परासिया जाते समय मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए इकलेरा में रुके। यहां उन्होंने कहा कि कोयला मंत्री पीयूष गोयल से उनकी बात हुई है और केंद्र सरकार इस क्षेत्र में जल्दी ही 6 नई कोयला खदानें शुरू करने जा रही है। इस दौरान गोयल भी उनके साथ थे। चौहान को छिंदवाड़ा से हेलीकॉप्टर से बटकाखापा जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण नहीं जा पाए। वापस छिंदवाड़ा आकर उन्होंने बटकाखापा के लोगों को फोन पर ही संबोधित किया।
 
जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंबाड़ा में चौहान के साथ मौजूद कोयला मंत्री गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को आड़े हाथों लेते कहा कि मध्यप्रदेश के असली नेता चौहान ही हैं। कमलनाथ पर जनता का भरोसा नहीं है। छिंदवाड़ा जिले की सभी सीटों पर इस बार भाजपा को जिताकर कमलनाथ को करारा जवाब देना है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख