dharma sangrah

भाजपा के 177 नाम घोषित, शिवराज बुधनी से, मंत्री मायासिंह का टिकट कटा

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (13:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने 177 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में कई चौंकाने वाले निर्णय सामने आए हैं। राज्य की मंत्री मायासिंह का टिकट कट गया है। वर्तमान में वे ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं, लेकिन अब उनके स्थान पर पार्टी ने सतीश सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। 
 
चुनाव से पहले यह भी अटकलें थीं कि शिवराज को किसी और सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है, लेकिन वे बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री गौरीशंकर शेजवार इस बार चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, सांची विधानसभा सीट से शेजवार के स्थान पर पार्टी ने उनके बेटे मुदित शेजवार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को सीहोर से प्रत्याशी बनाया गया है। 
 
ALSO READ: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की सूची
पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने वर्तमान सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है। देवास-शाजापुर सीट से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर सीट से उतारा गया है। 
 
भोपाल की बहुचर्चित सीट गोविंदपुरा के टिकट की अभी घोषणा नहीं की गई है, यहां से वर्तमान में पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल गौर विधायक हैं। पार्टी जहां उनका टिकट काटना चाहती है, वहीं वे एक बार फिर विधानसभा पहुंचने के लिए खम ठोंक रहे हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि उनके स्थान पर उनकी बहू और भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
 
पार्टी द्वारा जारी इस सूची के मुताबिक 27 विधायकों के टिकट काटे गए हैं, उनके स्थान पर नए चेहरों को उतारा गया है। इंदौर जिले की 9 सीटों में से किसी पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अगली सूची में बाकी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख