Daily Horoscope

शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, चुनाव को हिन्दू-मुसलमान में बांट रही है कांग्रेस

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (22:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात पर अब हिन्दू-मुस्लिम की सियासी चाल सियासी दल चलने लगे हैं। कमलनाथ के आरएसएस से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
 
 
बालाघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जातिगत आधार पर ही राजनीति करती रही है और अब चुनाव को भी हिन्दू-मुसलमान में बांट रही है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज ने सभा में वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कमलनाथ कमरे में एक जाति विशेष के लोगों के साथ मीटिंग करते हैं। वे उनसे कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दोगे तो वह हिन्दू की मानी जाएगी और कांग्रेस को वोट दोगे तो वह मुसलमान की होगी। वे वीडियो में कह रहे हैं कि 'मैं ठीक कर दूंगा।'
 
मुख्यमंत्री ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि वोट के लिए कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रदेश को बांटने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा सबकी पार्टी है और भाजपा का नारा ही 'सबका साथ, सबका विकास' है। वहीं अब इतना तो तय है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ये मुद्दा प्रदेश की सियासत में गर्माएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख