dharma sangrah

SC-ST एक्ट पर मचे बवाल को थामने के लिए शिवराज ने खुद संभाला मोर्चा

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (15:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एससी-एसटी एक्ट को लेकर बढ़ते बवाल के बाद अब खुद मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। सामान्य वर्ग के गुस्से को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना जांच के कोई गिरफ्तारी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने ये बयान ऐसे समय दिया जब राज्य में एक्ट को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है।

सतना में मुख्यमंत्री की सभा से पहले हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब भाजपा की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में जब भाजपा के बड़े नेता इस मामले से कुछ भी कहने से बच रहे हैं, तब मुख्यमंत्री का खुद सामने आकर बयान देना इस बात के साफ संकेत हैं कि पार्टी अब मान रही है कि अब सब कुछ ठीक नहीं है।
 
संगठन और सरकार की चिंता इसलिए और बढ़ गई है कि प्रदेश में चुनाव होने में बहुत कम समय बचा है और 25 सितंबर को खुद प्रधानमंत्री भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भी सामान्य वर्ग का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।
 
एक्ट को लेकर बनाए गए काला कानून विरोधी मोर्चे के समन्वयक ऱघुनंदन शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री तुरंत इस मुद्दे पर विधानसभा बुलाकर एक्ट पास कराएं। 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

अगला लेख