Hanuman Chalisa

युवाओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संभाला मोर्चा

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (15:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में यूथ वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने रविवार को नवमतदाता टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने सरकार की युवाओं के लिए बनाई गई योजनाओं को बताया। 
 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा किया। शिवराज ने युवाओं से कहा कि कांग्रेस ने पूरी एक पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी एजुकेशन देने के लिए उनकी सरकार ने दूरदराज इलाकों में स्कूल खोलने के साथ ही युवाओं को रोजगार देने के लिए कई योजनाए बनाई। 
 
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वह होता है जो अपने संकल्प को पूरा किए बगैर चैन नहीं लेता। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सियासी जीवन से जुड़ी यादों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं सातवीं क्लास में था तब मैंने अपना पहला आंदोलन किया था। 
 
मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब मुझे मुख्यमंत्री बनाना की घोषणा हुई, तब मैं घर में सो रहा था। इसके साथ ही मेरे सीएम बनने पर पहली बधाई मुझे कांग्रेसियों ने ही दी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिग्विजय को बंटाधार बताते हुए कहा कि कांगेस के राज में व्यायाम करने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। सड़कों में इतने गड्ढे थे कि वैसे ही एक्सरसाइज हो जाती थी। 
 
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को अंधरे का राज बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में नर्मदा एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। उद्योगों का जाल बिछाएंगे। ग्वालियर चम्बल में औद्योगिक कॉरिडोर डेवलप करेंगे। उद्योगों को आकर्षित करने के चम्बल एक्सप्रेस-वे बनाएंगे। 
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाने के लिए अपने सरकार के विजन को लोगों के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्टार्टअप्स लगाने के प्रेरित करते हुए कहा कि युवा उद्योग लगाएं। हमारी सरकार पैसा लगाएगी, सीएम ने कहा कि युवाओं को कला संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे आने की जरूरत है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख