dharma sangrah

सतना में बवाल, सत्ता के लिए चिंता का सवाल...

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (18:23 IST)
मध्यप्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। चुनावी साल की शुरुआत से ही हड़ताल, धरने और प्रदर्शन जैसी चीजों से भाजपा का सामना होता आ रहा है, जो इस समय सत्ताधारी पार्टी है। उसके बाद प्रदेश में बढ़ते अपराधों ने समाज के साथ-साथ सरकार को घेरना भी शुरु किया और अब एक और बड़ी समस्या एससी एसटी एक्ट के विरोध के रूप में सवर्ण आंदोलन की है जो सरकार की नाक में दम किए हुए है।
 
हाल ही में सतना में मुख्यमंत्री की सभा से पहले हुए उग्र आंदोलन और जन आशि‍र्वाद यात्रा पर हुए हमले के बाद यह मामला और भी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इससे पहले भी शिवराज की जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान लोग मुखर होते नजर आ चुके हैं लेकिन सतना में हुए बवाल ने मामले को हवा देने का काम किया है। 
 
हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे मामले में ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा है और कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को निशाना बनाते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस बवाल के बाद भाजपा को आरोप-प्रत्यारोप का मौका मिल गया है, तो वहीं कांग्रेस कहीं न कहीं इसे अपने पक्ष में बन रहे माहौल की तरह देख रही है।
 
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि जातिवाद के मामले में जनता के निशाने पर सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी है। कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं के विरोध के रूप में यह साबित भी हो चुका है। लेकिन यह चुनौती बीजेपी के लिए ज्यादा बड़ी है क्योंकि वह अभी सत्ता में है। 
 
बहरहाल जो भी हो, लेकिन सवर्ण आंदोलन और सवर्ण समाज के रूप में फिलहाल तो प्रदेश सरकार के सामने बड़ी चुनौती है, और यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इस चुनौती से सत्ताधारी और विपक्ष दोनों ही, कैसे निपटते हैं।   
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख