dharma sangrah
✕

कांग्रेस नेताओं ने की संबित पात्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (18:28 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा शनिवार को यहां आयोजित की गई पत्रकार वार्ता को लेकर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 
 
कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया, मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी सहित अन्य नेताओं द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि पात्रा द्वारा बिना अनुमति के बीच सड़क पर रास्ता रोककर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आदर्श आचार संहित का खुलेआम उल्लंघन किया गया है इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने बीच सड़क पर पात्रा को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति दी, जो अनुचित है इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ भी आयोग से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 1 से 3 बजे के बीच कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन समय से पहले ही पात्रा ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर ली। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख