ganesh chaturthi
✕

अब पता चला, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो पंडित हैं...

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (15:26 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जाति और धर्म को लेकर समय-समय पर बातें सामने आती रहती हैं। कभी उन्हें ईसाई बताया जाता है तो कभी उन्हें पारसी। लेकिन, राहुल गांधी महज 10 दिन के अंतराल में 'शिवभक्त' के साथ अब रामभक्त' भी हो गए हैं।
 
पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के अंदर का 'हिन्दुत्व' जमकर हिलोरें ले रहा है। हालांकि गुजरात चुनाव के दौरान उनके समर्थक उन्हें जनेऊधारी हिन्दू बता चुके हैं। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा कर राहुल स्वयं को शिवभक्त बता चुके हैं। हाल ही कैलास मानसरोवर यात्रा कर राहुल ने खुद को एक बार फिर परम शिवभक्त बताने की कोशिश की है। हालांकि यह भी सही है कि धर्म और आस्था व्यक्ति का निहायत निजी मामला होता है।
 
अब तो राहुल गांधी 'रामभक्त' भी हो गए। गुरुवार को मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान चित्रकूट में भगवान राम की तपस्थली जाकर खुद को रामभक्त भी घोषित करने की पुरजोर कोशिश की है। राहुल के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है। 
 
दरअसल, चित्रकूट विधानसभा के कांग्रेस नेताओं ने राहुल के आगमन से पहले एक पोस्टर लगाया है, जिसमें राहुल को 'रामभक्त पंडित राहुल गांधी' बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भगवान श्री राम राजाजी की तपोभूमि पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभक्त पं. राहुल गांधीजी का स्वागत, वंदन, अभिनंदन। 
 
राहुल के रामभक्त बनने के बाद भाजपा की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, क्योंकि जब राहुल शिवभक्त बने थे तो गुजरात छिनते-छिनते बचा। अब कांग्रेस अध्यक्ष रामभक्त बन गए हैं, ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि मध्यप्रदेश भाजपा के हाथ से निकल जाए। 
 
तू-तू मैं-मैं भी शुरू : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल हिन्दू, गैर हिन्दू, जनेऊधारी हिन्दू और अब कभी शिवभक्त और कभी रामभक्त, वोट के लिए ना जाने कितने रूप धरेंगे। उन्होंने कहा कि 'बहरूपिये' राहुल गांधी को समझना चाहिए कि ये 2018 का भारत है और उनके खानदान के ये दांव अब पुराने हो गए हैं।
 
वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि धर्म निजी आस्था का प्रश्न है, हिन्दू धर्म में हजारों देवी-देवताओं का अस्तित्व है और ऐसे में कौन किसकी भक्ति करता है, ये उसकी आस्था है। भाजपा के वोट बैंक की राजनीति के लिए इस प्रकार के रूप धरने संबंधित आरोपों पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा अधार्मिक सोच वाली पार्टी है। इसलिए वह अध्यात्म को लेकर भी ओछी सोच प्रदर्शित कर रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख