biodatamaker

मध्य प्रदेश के लोगों के नाम राहुल का पत्र, किया यह वादा

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (18:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को राज्य के लोगों से अपनी पार्टी के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने सभी वचनों को लेकर प्रतिबद्ध है और सरकार बनने के साथ ही इन पर अमल शुरू कर देगी।
 
राज्य की जनता के नाम लिखे पत्र में गांधी ने किसानों का कर्ज माफी करने, बिजली की दर आधा करने, युवाओं को नौकरी और महिला विरोधी हिंसा के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने जैसे कांग्रेस के वादों का उल्लेख किया है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मध्य प्रदेश मेरे लिए मात्र एक राज्य का नाम नहीं है। मेरे लिए मध्यप्रदेश किसानों की इच्छाशक्ति, बेटियों का आत्मबल, युवाओं की उम्मीद और गरीबों की जीत का नाम है। पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की इस पहचान को नुकसान पहुंचाया गया है। यहां फसलों के दाम माँगने पर किसानों के सीने में गोलियां मार दी गईं, उनकी अपेक्षाओं को कुचला गया, युवाओं के अवसरों को अंधकार से भरा गया है, बेटियों के भविष्य में भय लिख दिया गया है।'
 
उन्होंने कहा, 'याद कीजिए, मध्यप्रदेश पिछले 10 -15 सालों में देश भर में चर्चा में किसलिए रहा है, लाखों युवाओं के भविष्य का घोटाला व्यापम, बेटियों के दुष्कर्म, सर्वाधिक कुपोषण, रेत माफिया, ई-टेंडर घोटाला, बुंदेलखंड पैकेज घोटाला इत्यादि।' 
 
गांधी ने कहा, 'यहां किसान सड़कों पर हैं, बेरोजगार, युवा दरबदर की ठोकरें खा रहा है, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल है। मध्यप्रदेश को गौरव हासिल है सर्वाधिक आदिवासियों की आबादी का, मगर उनके वनाधिकार और आजीविका को छीना जा रहा है, उन्हें वनों से निकाला जा रहा है।'
 
उन्होंने कहा, 'इन सब निराशाओं के बीच मध्यप्रदेश के नागरिकों को अब एक उम्मीद बंधी है कांग्रेस के वचन से।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मेरा सीधा मानना है कि किसानों को कर्ज से उबारने का मतलब है - अर्थव्यवस्था को उबारना। किसान आर्थिक रूप से संपन्न होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर आएगी। मैं नहीं समझ पाता हूँ कि भाजपा इसका विरोध क्यों कर रही है? मुझे खुशी है कि कांग्रेस के प्रयासों से देश की राजनीति का रुख़ किसान केंद्रित हो गया है।'
 
उन्होंने कहा, 'अब उम्मीदों का नया सवेरा होने को है, मध्यप्रदेश तरक्की की नई उड़ान की तैयारी कर रहा है। प्रदेश के नागरिकों से अपील करना चाहता हूं: अब बढ़ाओ कदम, मध्यप्रदेश को मिलकर, अच्छी सरकार देंगे हम।'
 
गौरतलब है कि बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान होगा। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख