Daily Horoscope

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में किया बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (11:19 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को उनको बधाई देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शाम को भोपाल में उन पर जमकर बरसे। राहुल ने राफेल डील से लेकर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा।


राहुल ने जहां नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला करार दिया, वहीं जीएसटी कानून को लेकर कहा कि 2019 में कांग्रेस की सत्ता आई तो सबसे पहले गब्बर सिंह टैक्स को खत्म किया जाएगा, वहीं राहुल ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने दोस्त अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने सात सौ करोड़ रुपए का विमान सोलह सौ करोड़ रुपए में खरीदा।

राहुल ने कहा कि संसद में उन्होंने प्रधानमंत्री से इस विमान सौदे के बारे में पूछा, लेकिन पीएम उनसे आंख नहीं मिला सके। राहुल ने विजय माल्या के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि माल्या को देश से भगाने में प्रधानमंत्री मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मदद की, वहीं पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को फायदा पहुंचा रहे हैं, वहीं राहुल ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है और कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख