biodatamaker

राहुल गांधी का बड़ा वादा, मप्र में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (14:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश में जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, वैसे ही 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। 
 
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी आपने सुना है मोदीजी को किसान से गले मिलते हुए या फिर यह पूछते हुए कि 'भाई बोलों क्या दर्द है आपको'? उन्होंने कहा कि हमारा मुख्‍यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने में लगा देगा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में दलितों, पीड़ितों और महिलाओं के कोई जगह नहीं है। उनके दिल में सिर्फ उद्योगपतियों के लिए ही जगह है। वे उद्योगपतियों को ही 'भाई' जैसे संबोधत देते हैं। जैसे- मेहुल भाई, नीरव भाई, अनिल भाई, ललित भाई आदि। उन्होंने सवाल किया कि कभी आपने मोदी जी को किसानों, गरीबों और मजदूरों को भाई बोलते हुए सुना है?
 
भाजपा विधायक से बेटी बचाओ : राहुल गांधी ने एक बार फिर बलात्कार मामले में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा' सही है, लेकिन अब स्थितियां उलट हैं अर्थात ‘बेटी पढ़ाओ और बेटी को बीजेपी के एमएलए से बचाओ’। आज मध्यप्रदेश में माता और बहनों में घबराहट है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा विधायक ने रेप किया, लेकिन उसे पार्टी से नहीं निकाया गया। मुख्यमंत्री ने उसका बचाव किया। पीएम ने कभी भी इसके बारे में नहीं बोला। 

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख