Dhanteras
✕

राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी का विरोध करना छोड़ दूंगा, अगर वह बंद कर दें यह काम

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (20:56 IST)
सबलगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करना छोड़ दूंगा, यदि वह (मोदी) देश को बांटने का काम करना बंद दें।
 
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'किसी ने भाषण में कल बोला कि राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी के सामने खड़ा है, विरोध करता है। और मैंने वहां पर बोला, देखिये, मैं नरेन्द्र मोदी जी का सिर्फ विरोध नहीं करता हूं, उसका कारण है।'
 
उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन नरेन्द्र मोदीजी ने किसानों की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन मोदीजी ने छोटे दुकानदार, मजदूर एवं गरीब की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन नरेन्द्र मोदीजी ने देश को बांटने का काम करना बंद कर दिया, उस दिन मैं नरेन्द्र मोदी का विरोध नहीं करूंगा।'
 
राहुल ने कहा, 'मगर जब तक नरेन्द्र मोदीजी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर 15-20 लोगों का काम करेंगे और जिस दिन तक मोदी न्याय की बात नहीं करेंगे, किसान का कर्जा माफ नहीं करेंगे, मजदूर के साथ नहीं खड़े होंगे तो बाकी हिन्दुस्तान कुछ भी कहें, राहुल गांधी उनके सामने विरोध करता हुआ दिखाई देगा। क्योंकि मैं समझता हूं आप लोगों ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है।'
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में यह बोल कर देश के पूर्वजों का अपमान किया है कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में 70 साल तक कोई काम नहीं हुआ है।
 
राहुल ने कहा, 'अमेरिका का राष्ट्रपति कहता है अमेरिका से सिर्फ हिन्दुस्तान और चीन मुकाबला कर सकते हैं। 70 साल पहले ये देश भूखा था, तब ये शहर, रेलवे लाइन, हवाई जहाज एवं उद्योग नहीं थे। और प्रधानमंत्री (मोदी) ने कहा 70 साल कुछ नहीं हुआ।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के साथ खड़े होकर काम किया। मगर जब हमारे प्रधानमंत्री लाल किले से कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था, मेरे आने से पहले यह महान देश सो रहा था तो वह काग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते, आपके माता-पिता, दादा-दादी एवं नाना-नानी का अपमान करते हैं।'
 
राहुल ने कहा, 'चाहे कोई भी हो, चाहे देश का प्रधानमंत्री हो या कोई और हो। मैं उस व्यक्ति को अपने देश का अपमान नहीं करने दूंगा और मैं उसके खिलाफ खड़ा दिखाई दूंगा। क्योंकि यहां तक पहुंचाने का काम आपने किया है।'
 
मोदी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि याद करिये, दो साल पहले नरेन्द्र मोदीजी ने नोटबंदी की। बैंक के सामने कौन खड़ा हुआ था, - हम, आप, पूरा हिन्दुस्तान बैंक के सामने खड़ा हुआ था और मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि लाइन में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसे, अनिल अंबानी एवं ललित मोदी दिखा क्या आपको? नहीं दिखे।
 
राहुल ने कहा, 'ये लोग बैंक के पीछे अपना कालाधन सफेद कर रहे थे। नरेन्द्र मोदीजी ने और भाजपा के लोगों ने हिन्दुस्तान के सब चोरों का कालाधन सफेद कर डाला। आपसे कहा कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। भाइयों और बहनों, लाइन में खड़े हो जाओ और उनसे कहा चलो तैयार हो, अपना कालाधन सफेद करो।' (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख