sawan somwar

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‍डू भाजपा में शामिल

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (17:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रेदश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उज्जैन से सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‍डू विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। 
 
गुड्‍डू भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नरेन्द्रसिंह तोमर के साथ भाजपा मुख्‍यालय में पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि गुड्‍डू आलोट और सांवेर से विधायक भी रह चुके हैं।  
 
चुनाव से ठीक पहले गुड्‍डू का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गुड्‍डू मालवा-निमाड़ क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों को प्रभावित कर सकते हैं।

खबर है कि गुड्‍डू को भाजपा उज्जैन की घटिया सीट से उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि यहां से भाजपा ने अपनी पहली सूची में अशोक मालवीय के नाम की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब मालवीय के स्थान पर गुड्‍डू चुनाव लड़ेंगे। गुड्डू के पुत्र अजित बौरासी भी इंदौर में भाजपा की सदस्यता लेंगे। अजित को हाल ही में प्रदेश युवक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
 
कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने गुड्‍डू के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी के साथ धोखा किया था। वह किसी स्वार्थ के चलते भाजपा में शामिल हुए हैं।
 
दूसरी ओर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी ने भी आज इंदौर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राजा-महाराजा की पार्टी है। कांग्रेस में दलित केवल दरी बिछाने के लिए हैं। वहां दलितों का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अजयसिंह के साथ बराबरी में बैठ गया था, इस बात को लेकर वे रुष्ट हो गए थे। मेरे पापा ने किसी राजा के साथ काम नही किया, उन्होंने पार्टी के साथ काम किया।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

भोपाल का मास्टर प्लान लागू करना अब जरूरी या मजबूरी, आखिरी क्यों 21 साल में तीन ड्राफ्ट, फिर भी कागजों में शहर का भविष्य?

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

अगला लेख