sundarkand

कमजोर मांग से सोना फिसला, चांदी ने लगाई छलांग

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (15:44 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच ऊंचे भाव पर कम हुई खुदरा खरीदारी से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए फिसलकर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।


इस दौरान औद्योगिक मांग में आई तेजी से चांदी 390 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में पीली धातु को बल मिला, लेकिन अमेरिका-चीन विवाद के बारे में आई सकारात्मक खबरों से निवेशकों की दिलचस्पी जोखिमभरे निवेश में भी रही।

लंदन का सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर उतरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,235 डॉलर प्रति औंस बोला गया। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोना कई साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जिससे खुदरा खरीदार त्योहार होने के बावजूद बाजार से दूर रहे। इस दौरान चांदी 0.01 डॉलर की तेजी में 14.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख