ramcharitmanas
✕

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता पद्‍मा शुक्ला कांग्रेस में शामिल

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (16:02 IST)
भोपाल। चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता पद्‍मा शुक्ला ने सोमवार सुबह भाजपा से इस्तीफा देकर छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पद्‍मा शुक्ला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शुक्ला ने शिवराज सरकार में मंत्री संजय पाठक को भी कठघरे में खड़ा किया। वहीं पद्‍मा के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है। शुक्ला के कांग्रेस के टिकट पर कटनी के विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
 
विजयराघवगढ़ से वर्तमान में भाजपा के संजय पाठक विधायक हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में पदमा शुक्ला ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में वे उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार संजय पाठक से 900 वोटों से चुनाव हार गई थीं, लेकिन एक साल के अंदर ही संजय पाठक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में भाजपा से विधायक चुने गए और बाद में शिवराज कैबिनेट में मंत्री भी बने। संजय पाठक के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पद्‍मा शुक्ला पार्टी से नाराज चल रही थीं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

अगला लेख