dharma sangrah
✕

नंदकुमार सिंह चौहान की नाराजगी का लेटर वायरल, इंदौर में दर्ज कराई शिकायत

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (22:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में टिकट को लेकर टेंशन बढ़ता जा रहा है। पहले जहां बड़े नेताओं में आपसी मनमुटाव की खबर सामने आ रही थी, वहीं बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की नाराजगी का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वायरल पत्र में नंदकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अपनी नाराजगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बताई है। पत्र के वायरल होने के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक बीजेपी के गलियारे में हड़कंप मच गया है।
 
नंदकुमार सिंह चौहान ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया। नंदकुमार ने इंदौर के एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चौहान ने कहा है कि आज सोशल मीडिया पर मेरे नाम से प्रचारित की गई चिठ्ठी विरोधियों का घटिया हथकंडा है, ऐसा करके वे मेरी संगठन निष्ठा और कार्यकर्ता भाव को प्रभावित नहीं कर सकते। मैं यह साजिश करने वालों को सजा दिलाकर ही दम लूंगा।
 
चौहान ने फर्जी चिठ्ठी की बकायदा लिखित शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में कर दी है और चुनाव आयोग को शिकायत करने का भी ऐलान किया है।
 
सिंह ने कहा है कि जिस तरह की चिट्ठी सोशल मीडिया में प्रचारित की जा रही है, वह उन्होंने नहीं लिखी है, बल्कि उनके लैटरहैड को किसी ने चोरी करके अथवा नकली छपवाकर अनुचित इस्तेमाल करते हुए उनकी और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है। 
 
सिंह ने कहा है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसमें इस तरह पत्रों के जरिए अपनी बात कहने की परंपरा नहीं है। हमें जो भी कहना होता है, पत्र से नहीं, आपस में मिलकर बात कर लेते हैं। मेरे मन में पार्टी या किसी पदाधिकारी को लेकर किसी तरह का असंतोष स्वप्न में भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मुझे यह पत्र देखकर घोर आश्चर्य हुआ है। जिसने भी यह करतूत की है उसको कानूनन सजा दिलाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख