Hanuman Chalisa
✕

जातिगत ध्रुवीकरण और विपक्ष की एकजुटता, दोनों ओर से घिरती भाजपा ?

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (16:13 IST)
मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर क्या होगी, ये अभी से कहना सही नहीं होगा लेकिन जो अभी जो तस्वीर दिखाई दे रही है उसे कहीं न कहीं भाजपा के लिए खतरे की घंटी कहा जा सकता है। 
 
मध्यप्रदेश में इस वक्त जो हालात हैं वो सवर्ण और पिछड़ी जातियों में वोटों के ध्रुवीकरण की ओर साफ इशारा करते हैं। प्रदेश की जनता में भाजपा को लेकर आक्रोश तो है, लेकिन उसके पास कांग्रेस के अलावा विकल्प भी मौजूद नहीं है। 
 
लेकिन कांग्रेस को भी बहुत ज्यादा मजबूत स्थिति में तब तक तक नहीं कहा जा सकता, जब तक पार्टी अपना प्रमुख चेहरा तय नहीं कर लेती या उस पर मोहर नहीं लगा देती। क्यों जनता के पास भाजपा के चेहरे के रूप में शिवराजसिंह चौहान हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक‍ अपनी पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री का पत्ता नहीं खोला है। 
 
ऐसे में प्रदेश में ज‍हां कांग्रेस की दावेदारी भी कमजोर है, वहीं भाजपा के जमे हुए पैर भी मध्यप्रदेश के वर्तमान हालातों के चलते डगमगा सकते हैं। 
 
इन सब के बीच अब जो खबर आ रही है वो कांग्रेस के लिए तो मध्यप्रदेश चुनाव में वरदान साबित हो सकती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए खतरे की घंटी। हम बात कर रहे हैं गठबंधन सरकार की। जी हां, कांग्रेस-बसपा गठबंधन की सुगबुगाहट तो पहले से ही शुरू हो गई थी, अब इंतजार है तो सिर्फ अंतिम मोहर का।
 
हाल ही में कमलनाथ ने कहा है कि जल्द ही मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस को मायावती का साथ मिल सकता है। हालांकि बसपा अपने लिए 50 सीट चाहती थी, लेकिन अब हालातों को देखते हुए वह भी समझदारी से बात कर रही है। बसपा के लिए सीटों के अलावा प्रदेश में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखना जरूरी है साथ ही कांग्रेस-बसपा दोनों के लिए भाजपा को हराना भी उतना ही जरूरी है। 
 
कांग्रेस ने तो अगले 10 दिनों में बसपा के साथ समझौता होने की बात भी कही है, यानी डील पक्की हो सकती है। अब एक तरफ जातिगत आधार पर बीजेपी से प्रदेश की जनता की नाराजगी, दूसरी ओर विपक्ष का एकजुट होना, मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती साबित होगा।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख