Hanuman Chalisa
✕

मप्र विधानसभा अध्यक्ष के भाई कांग्रेसी खेमे में, लड़ सकते हैं चुनाव

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (20:02 IST)
शैलेन्द्र दुबे, होशंगाबाद से
प्रदेश में जिस गति से विधानसभा चुनाव अपनी आमद दे रहा है, उसी गति से चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ दल पर अपना दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के बागी व निष्कासित नेता भी बयानबाजी कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
 
 
इसी के चलते भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक एवं विस अध्यक्ष के भाई गिरिजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के संकेत देकर चुनावी पारा चढ़ा दिया है। गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पूर्व शर्मा स्थानीय प्रवास पर आए कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं।
 
 
मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस की एक अहम बैठक भोपाल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों एवं गैर-सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र के संबंध में चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
 
 
इस बैठक में पूर्व भाजपा विधायक गिरिजाशंकर शर्मा में पहुंचे थे। शर्मा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस अपनी गलतियों के कारण सत्ता से बाहर रही है किन्तु अब जनता परिवर्तन चाहती है। यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
 
 
शर्मा ने स्पष्ट किया वे अब भाजपा में वापस नहीं जाएंगे। अब देखना यह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल उनके इस कदम पर क्या रुख अपनाते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख