suvichar

सागर में शिवराज सरकार के दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (17:36 IST)
सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत सागर जिले के 8 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर शिवराज सिंह चौहान सरकार के 2 मंत्रियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
 
 
रेहली विधानसभा सीट से विधायक और शिवराज सिंह चौहान सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव 8वीं बार चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कमलेश साहू से है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दीपचंद अहिरवाल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने राजेश सिंह सोयम को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 10 निर्दलीय प्रत्याशी समेत कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
 
जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं शिवराज सरकार में गृहमंत्री भूपेंद सिंह भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरुणोदय चौबे से है। इस सीट पर बसपा से बादल सिंह, आम आदमी पार्टी (आप) से सनमन सिंह राजपूत के अलावा 16 निर्दलीय समेत कुल 27 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं।
 
नरयावली सीट से भाजपा विधायक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया तीसरी बार चुनाव मैदान में है। लारिया के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को उतारा है। इस सीट पर आप से बाबू लाल अहिरवार, गोंगपा से रामसेवक पवार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नंदकिशेार अथया के अलावा निर्दलीय सुनील कुमार वाल्मीक मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है, लेकिन बसपा प्रत्याशी योगेन्द्र सूरज चौधरी इसे त्रिकोणीय बनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
 
सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गोविंद सिंह राजपूत चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं सागर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद लक्ष्मीपुर नारायण यादव के पुत्र सुधीर यादव को नए उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। देवरी सीट से विधायक हर्ष यादव को कांग्रेस से लगातार दूसरी बार टिकट दिया है, जिनका मुकाबला भाजपा के नए उम्मीदवार तेजीसिंह राजपूत से है। (वार्ता)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

CM पुष्करसिंह धामी का ऐलान, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी

कंधों पर कांवड़, दिल में मम्मी-पापा की लंबी उम्र की चाह, नन्ही महक और अनन्या की कहानी, 11 लीटर गंगाजल के साथ हरिद्वार से मेरठ तक की यात्रा

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहते : CM योगी

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

अगला लेख