Hanuman Chalisa

भोपाल में फीका पड़ सकता है मोदी और राहुल का मेगा शो

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (11:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही दल चुनाव से पहले अपनी जमीनी ताकत दिखाने के लिए इस महीने भोपाल में दो बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।
 
दोनों ही पार्टियां राज्य में आचार संहिता लगने से पहले अपने इन कार्यक्रमों के जरिए अपनी सियासी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। दोनों ही पार्टियों के इस चुनावी मेगा शो के फीका पड़ने के आसार बन गए हैं।
 
चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगने से पहले ही अपनी ताकत दिखाते हुए सरकारी स्थानों, इमारतों पर बैनर पोस्टर लगाने पर रोक लगा दी है।
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव के मुताबिक संपति विरूपण अधिनियम के तहत अब सरकारी संपत्तियों पर किसी भी तरह के राजनीतिक पोस्टर नहीं लगाए जा सकेंगे। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब मेगा शो की तैयारियों में लगी दोनों ही पार्टियों को तगड़ा झटका लगा है। वजह साफ है कि अब भोपाल की सड़कों और इमारतों पर पहले की रैलियों की तरह बैनर,पोस्टर और झंडे नहीं दिखाई देंगे।
 
राहुल का मेगा शो : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 17 सितंबर को भोपाल आ रहे हैं। पार्टी ने राहुल के मेगा शो का जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक राहुल भोपाल की सड़कों पर एक बड़ा रोड शो करेंगे। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक होने वाले रोड शो के जरिए पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी।
 
मोदी का मेगा शो : वहीं भाजपा राहुल की रैली के जवाब में 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शामिल हो रहे हैं। पार्टी रैली में 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कह रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में इन 47 पुलिस अफसरों और जवानों का मिलेंगे पदक, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें 5 देशभक्ति से भरपूर शायरियां, हर भारतीय के दिल में जगा देंगी देशप्रेम

अगला लेख