Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने मंत्री की तस्वीर वाले 600 बैग जब्त किए

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (18:56 IST)
भोपाल। चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के दमोह से वित्तमंत्री जयंत मलैया की तस्वीर वाले लगभग छह सौ बैग जब्त किए हैं।


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने सोमवार को यहां मीडिया को बताया कि आयोग के उड़नदस्ते ने एक महिला स्व-सहायता समूह को बांटे गए छह सौ बैग जब्त किए हैं। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शासकीय संपत्ति विरूपण के एक लाख 23 हजार 165 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, जिनमें से एक लाख तीन हजार 449 मामलों में कार्रवाई की गई है। इसी तरह निजी संपत्ति विरूपण के 25 हजार 402 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से नौ हजार 700 में कार्रवाई की गई है। वाहनों के दुरुपयोग के 233 प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं।

राव ने बताया कि आयोग ने पिछले दो दिनों में 59 हथियार जब्त किए हैं, जबकि 33 हजार हथियार जमा कराए गए हैं। कुल एक हजार 39 गैर जमानती वारंट तामील कराए गए हैं, जबकि 73 हजार 357 लंबित हैं। एक हजार 599 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दलों को कोई ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जो वे पूरा नहीं कर सकते। इस परिप्रेक्ष्य में राजनीतिक दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जारी होने के तीन दिन में अपने घोषणा पत्र की प्रति आयोग में जमा करें।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे त्योहार के दौरान कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग नहीं करें। वे इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि नहीं जा सकेंगे, केवल एक आम आदमी की तरह वहां जा सकेंगे।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख