here

Hanuman Chalisa

सत्ता की चाबी मालवा ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, गढ़ बचाने के लिए झोंकेगी पूरी ताकत

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (15:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में कहा जाता है कि जिसने मालवा को जीत लिया समझो उस पार्टी ने मध्यप्रदेश को जीत लिया। यानी चुनाव में जो पार्टी मालवा में अपनी विजय पताका लहराती है, उसकी सूबे में सरकार बन जाती है। 
 
अगर पिछले चुनाव के आंकड़ों पर भी नजर डालें तो ये बात सौ प्रतिशत सही बैठती है। अगर 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने मालवा और निमाड़ की कुल 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव में मात्र दस सीटों पर ही सिमट गई थी। अगर बात करें बीते पांच सालों की तो इंदौर और उज्जैन संभाग में आने वाले इस इलाके का माहौल काफी बदल गया है। 
 
पिछले पांच सालों में मालवा में भाजपा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शिवराज सरकार के सामने पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र मालवा में आने वाला मंदसौर जिला था। किसान आंदोलन ने इस इलाके में भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में काफी सेंध लगाई है, वहीं कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में अपना पूरा ध्यान मालवा पर केंद्रित कर लिया था।
 
मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर मंदसौर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर से एक तरह से  चुनावी शंखनाद करते हुए कर्ज माफी का 'ट्रंप कार्ड' चल दिया था, जिसकी काट आज तक भाजपा नहीं निकाल पाई। वहीं भाजपा और संघ की सर्वे रिपोर्ट में मालवा में पार्टी की स्थिति सही नही बताई जा रही है। 
 
संघ ने पार्टी को चेताया है कि इस बार भाजपा को सबसे अधिक नुकसान मालवा में होने की संभावना है। वहीं पार्टी अब चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में अपना गढ़ बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। 24 नवंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन के केंद्र रहे मंदसौर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नीमच, रतलाम में जनसभाएं और इंदौर में विधानसभा चुनाव का आखिरी रोड शो करेंगे। 
 
मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि चुनाव के आखिरी दौर में भाजपा ताबड़तोड़ दिग्गज नेताओं के दौरे से चुनावी मूड को अपनी तरफ कर पाएगी या मालवा से पार्टी को इस बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख