sawan somwar

अब एक दिन पहले बुक कर सकेंगे मतदान का समय, कतार से मिलेगी राहत

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (15:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को लंबी कतार से निजात मिल सकेगी। निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मतदाताओं की सुविधा के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा क्यूलैस मोबाइल ऐेप तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐेप की सहायता से प्रत्‍येक मतदाता मतदान केन्द्र पर मत डालने के लिए जाने के पहले टोकन प्राप्त कर सकता है।


इसके बाद अपनी बारी आने पर वह मतदान के लिए मतदान केन्द्र में प्रवेश कर सकता है। इस मोबाइल ऐेप का उपयोग मतदान केन्द्र के बाहर स्थित मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित बीएलओ द्वारा किया जाएगा। मतदाता बीएलओ के पास पहुंचकर अपना एपिक नम्बर अथवा मतदाता सूची में अपने सरल क्रमांक को बताएगा।

बीएलओ सरल क्रमांक की सहायता से मतदाता को एक टोकन नंबर जनरेट कर प्रदान करेगा। अपना टोकन नंबर प्राप्त कर मतदाता मतदान केन्द्र के समीप बनाए गए प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे। मतदान केन्द्र पर मतदाता की बारी आने पर उन्हें मतदान हेतु बुलाया जाएगा तथा मतदाता मतदान कर सकेंगे।

इस बार दिव्यांगों के सुगम मतदान के लिए भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सुगम्य वेब पोर्टल एवं मोबाइल ऐेप तैयार किया गया है। सुगम्य ऐेप में ऐसे सभी दिव्यांगों का पंजीयन किया जाएगा, जिन्हें मदद की आवश्यकता है।

ऐेप के माध्यम से दिव्यांग आवश्यक मदद जैसे वाहन सुविधा, सहायक, आवश्यक सामग्री आदि की सहायता हेतु पंजीयन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन होने पर दिव्यांगों को कतार में लगे बिना मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख