ganesh chaturthi

शिवराजसिंह का 'जादू' बताएंगे जादूगर, मांगेंगे भाजपा के लिए वोट (वीडियो)

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (18:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा का जादू बनाए रखने के लिए भाजपा अब जादूगरों और लोक कलाकारों की मदद ले रही है। भाजपा ने चुनाव के समय अब बड़े पैमाने पर जादूगरों और लोक कलाकारों को चुनाव मैदान मे उतारने का फैसला किया है।
 
ये कलाकार अपनी लोक कलाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार का काम करेंगे। लोक कलाकार जहां लोगों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित करेंगे, वहीं बीजेपी के समर्थन में मतदान करने के लिए भी वोटरों को प्रेरित भी करेंगे।
 
बताया जा रहा है कि पार्टी ने इसकी पूरी रणनीति भी तैयार कर ली है। इसके लिए इन सभी को भाजपा कार्यालय बुलाकर सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। ये कलाकार शिवराज सरकार की संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी लोकप्रिय योजना के व्यापक प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे।
 
वहीं पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के समय ये लोक कलाकार एक ओर जहां लोगों का मनोरंजन कर भीड़ बटोरने के साथ-साथ उनको रिझाने का काम करेंगे। साथ ही बड़े पैमाने पर ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की योजनाओं से प्रभावित करने का काम भी करेंगे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख