sawan somwar

मध्यप्रदेश चुनाव : अपने ही क्षेत्र में वोट नहीं डाल सके उम्मीदवार

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (20:55 IST)
इंदौर। विधानसभा चुनाव में इंदौर जिले की कुल 9 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे जो खुद को ही अपना वोट नहीं दे सके। इस बारे में रोचक तथ्य यहां प्रस्तुत हैं, जो खुद उम्मीदवार होने के बाद भी अपने को वोट नहीं दे पाए क्योंकि मतदाता सूची में उनका नाम किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है। 
 
विधानसभा क्षेत्र नंबर 1 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने खुद को वोट दिया जबकि भाजपा के सुदर्शन गुप्ता को 4 नंबर में वोट देने जाना पड़ा। नंबर 2 में कांग्रेस के मोहन सेंगर और भाजपा के रमेश मेंदोला दोनों अपने ही क्षेत्र में थे लिहाजा उन्होंने खुद को वोट दिया। इन दोनों का ताल्लुक मिल क्षेत्र से है। 
 
नंबर 3 में कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी ने खुद को वोट दिया जबकि भाजपा के आकाश विजयवर्गीय खुद को वोट नहीं दे सके। उनका नाम 2 नंबर में में दर्ज है। नंबर 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ और कांग्रेस सुरजीत चड्‍ढा ने खुद को वोट डाला क्योंकि ये इसी क्षेत्र के हैं। नंबर 5 में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल और भाजपा के महेंद्र हार्डिया अलग-अलग क्षेत्र में रहने के कारण खुद को वोट नहीं दे पाए। 
 
महू में कांग्रेस उम्मीदवार अंतरसिंह दरबार स्थानीय हैं लिहाजा उन्होंने तो मतदान केंद्र पर जाकर खुद के नाम के बटन को दबाया जबकि भाजपा उम्मीदवार ऊषा ठाकुर का ताल्लुक विधानसभा क्रमांक 1 से है, इसलिए वे खुद को वोट नहीं दे सकीं। राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी और भाजपा के मधु वर्मा चूंकि इसी क्षेत्र के हैं लिहाजा दोनों ने ही मतदान केंद्र में खुद को वोट दिया। 
 
सांवेर और देपालपुर दोनों जगह के प्रत्याशी भी खुद के नाम पर ईवीएम का बटन दबाकर मतदान करने से वंचित रहे। सांवेर में कांग्रेस के तुलसीराम सिलावट और मनोज पटेल के साथ भी यही स्थिति रही कि वे खुद को वोट नहीं दे पाए। देपालपुर में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार विशाल पटेल और भाजपा के मनोज पटेल दोनों राऊ में रहते हैं, इसलिए वे भी खुद को मतदान नहीं कर सके।
 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

अगला लेख